उत्तराखंड के कोटद्वार में लगा विश्व का पहला मुस्लिम योग शिविर, सीएम त्रिवेंद ने किया उद्घाटन

उत्तराखंड के कोट्दवार के वैदिक आश्रम गुरुकुल महाविद्यालय में विश्व के पहले मुस्लिम योग शिविर का सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने उद्घाटन किया। योग शिविर 20 से 24 नवंबर तक चलेगा।

वैदिक आश्रम गुरुकुल महाविद्यालय कण्वाश्रम के स्वर्ण जयंती समारोह के मौके पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चक्रवर्ती सम्राट भरत और महर्षि कण्व की मूर्ति का लोकार्पण भी किया। इस मौके पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि चक्रवर्ती सम्राट भरत की जन्मस्थली कण्वाश्रम को केंद्र सरकार ने देश के 32 आइकॉनिक स्थलों में शामिल किया है।

सीएम ने कहा कि जल्द ही कोटद्वार का नाम बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार कैबिनेट में एक प्रस्ताव लाने जा रही है। इसके तहत कोटद्वार का नाम कण्वनगरी रखा जाएगा। सीएम ने बताया कि कलालघाटी का नाम कण्वघाटी करने के लिए नगर निगम की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।

इस मौके पर स्थानीयल लोगों ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा और कण्वाश्रम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित कराने की मांग की। इसके अलावा ज्ञापन में यहां की सभी मार्गों की मरम्मत करान, कण्वाश्रम के 5 किलोमीटर तक मांस और मदिरा के पूरी तरह से रोक लगाने,  पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुलिस चेक पोस्ट बनाए जाने, शमशान घाट का निर्माण किए जाने, कण्वाश्रम के पास ऐतिहासिक स्थानों का उल्लेख भारत के पर्यटन मानचित्र ने दर्शाए जाने,  गुरुकुल महाविद्यालय में पेयजल की व्यवस्था करने और महाविद्यालय की दो हेक्टेयर जमीन को 99 वर्ष के लीज पर दिए जाने समेत कई मांगें शामिल थीं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.