कुंभ में 25 अप्रैल को देव डोलियां करेंगी स्नान, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा

पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने विधानसभा में अधिकारियों को देव डोलियों के कुम्भ स्नान की सभी तैयारियाें व्यवस्थित रूप से करने के निर्देश दिए।

इस दौरान सतपाल महाराज ने कहा कि प्राचीन परंपरा के अनुसार राज्य के विभिन्न हिस्सों से कुंभ में हरिद्वार आने वाली देव डोलियों के गंगा स्नान के दौरान हेलीकाप्टर अथवा ड्रोन से पुष्प वर्षा होगी। उन्होंने कहा कि देव डोलियां 25 अप्रैल को हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान करेंगी।

मंत्री महाराज ने बैठक में कहा कि उत्तराखंड देवी-देवताओं की भूमि है, जिसका कण-कण स्वयं में देवतुल्य है। परंपरानुसार देव-देवताओं की डोलियां कुंभ के दौरान हरिद्वार में स्नान करने आती हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके दर्शन करते हैं। इसी के तहत देव डोलियां स्नान के लिए हरिद्वार कुंभ में आएंगी।

इस लोक संस्कृति विरासतीय शोभायात्रा की शुरुआत 24 अपै्रल को ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट से होगी, जहां प्रदेशभर से ढोल नगाड़ों और स्थानीय देवी देवताओं के चिह्न के साथ 200 से अधिक देव डोलियों के पहुंचने की संभावना है। ये डोलियां 25 अपै्रल को हरिद्वार में हरकी पैड़ी में ब्रह्मकुंड में स्नान करेंगी और फिर पंतदीप स्थित पांडाल में पूजा-अर्चना के बाद देव आशीर्वाद का कार्यक्रम होगा।

महाराज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि देव डोलियों के आगमन के मद्देनजर ऋषिकेश से हरिद्वार तक इनके दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन, मंच-पांडाल, जलपान, सुरक्षा, यातायात व भीड़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने शोभायात्रा का रूट चार्ट बनाकर आपसी समन्वय से कार्यक्रम को देव डोलियों की गरिमा के अनुरूप भव्य स्वरूप प्रदान के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को भी कहा।

बैठक में देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी, सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर, संस्कृति विभाग के महानिदेशक आशीष चैहान, निदेशक बीना भट्ट, पुलिस अधीक्षक लोकजीत सिंह आदि मौजूद थे।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 days ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

3 days ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

4 days ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

4 days ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

1 month ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

1 month ago

This website uses cookies.