बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर CM तीरथ सिंह रावत ने दलित कार्यकर्ता के घर किया भोजन

बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दलित नेता पूर्व प्रधान राम प्रसाद के घर भोजन ग्रहण किया।

उनके साथ में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, स्थानीय विधायक और अन्य मौजूद रहे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। 

उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समता, समानता, बंधुता और मानवता आधारित भारतीय संविधान का निर्माण कर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और व्यक्ति की गरिमा की जीवन पद्धति से भारतीय संस्कृति को अभिभूत करने का महान कार्य किया है। 

उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन सभी जाति पंथ के लिए समानता के अवसर देने व सभी के अधिकारों की रक्षा हो सके के प्रति समर्पित रहा है। आज हमारे संविधान में देश के प्रत्येक नागरिक को चाहे वह किसी भी जाति, पंथ या संप्रदाय से हो, सभी को समान अधिकार दिया गया है इसका श्रेय बाबा साहेब को ही जाता है।

साथ ही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा 57 नहीं 60 सीट जीतेगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.