विश्व स्वास्थ्य दिवस आज, CM तीरथ सिंह रावत ने की प्रदेशवासियों के सुखद जीवन की कामना

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों के स्वस्थ शरीर और सुखद जीवन की कामना की है।

उन्होंने कहा कि यह दिन हमें फिटनेस पर ध्यान देने और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की ओर ध्यान केंद्रित करने के लिये प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री ने कोरोना से जंग लड़ रहे डॉक्टरों, नर्सों, चिकित्सा कर्मचारियों और स्वास्थ्य सेवा कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त भी किया है।

उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम हेतु सभी दिशा निदेर्शों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। मुख्यमंत्री तीरथ ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर सरकार का फोकस है। सुदूर गांवों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता में है, इस दिशा में हमारी सरकार काम कर रही है।

बता दें आज विश्व स्वास्थ्य दिवस है. हर साल विश्व स्वास्थ्य संगठन सात अप्रैल को यह दिन मनाता है. इस दिन का मकसद पूरी दुनिया के लोगों को सेहत के प्रति सचेत करना और बताना है कि स्वास्थ्य ही सबकुछ है। इस मौके पर सीएम तीरथ सिंह रावत ने स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले लोगों के प्रति आभार प्रकट किया है. साथ ही देशवासियों को कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने के लिए कहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

3 weeks ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

3 weeks ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

3 weeks ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.