CM तीरथ सिंह रावत बोले- सरकार की पूरी कोशिश प्रदेश में फिर ना बने लाॅकडाउन करने की स्थिति

उत्तराखंड में लगातार कोरोना के मामले बढ रहे है। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि सरकार की पूरी कोशिश है कि लाॅकडाउन की स्थिति न आए।

संक्रमण के मद्देनजर अस्पतालों को तैयार किया गया है। आईसीयू की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही क्वारंटाइन सेंटर भी तैयार किए जा रहे हैं। जहां नए मामले आ रहे हैं, वहां कंटेनमेंट जोन भी बनाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि जब उन्होंने कार्यभार संभाला था, तब कोरोना संक्रमण के लिहाज से स्थिति काफी हद तक ठीक थी। इसके बाद धीरे-धीरे प्रदेश में स्थिति खराब होती गई। पंजाब, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश व एनसीआर में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े। वहां से लोग उत्तराखंड आए तो यहां भी संक्रमण की स्थिति बनी। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ी है, लेकिन लोग ठीक भी हो रहे हैं। बावजूद इसके स्थिति चिंताजनक है।

इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण वाले 12 राज्यों से आने वालों का निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर दिया है। प्रदेश में केंद्र सरकार द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन का अनुपालन करना अनिवार्य किया गया है। मास्क व शारीरिक दूरी के मानकों का अनुपालन करने को आमजन को प्रेरित किया जा रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.