अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने डेढ़ किलोग्राम से ज्यादा चरस के साथ एक तश्कर को गिरफ्तार किया है।
आरोपी तस्कर बागेश्वर से चरस खरीदकर अल्मोड़ा बेचने के लिए ला रहा था। बरामद चरस की कीमत करीब डेढ़ लाख से अधिक आंकी गई है। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि एसओजी और कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गोपनीय सूचना पर बल्टा तिराहा, एनटीडी के पास वाहन संख्या एक कार की चेकिंग की। कार में सवार आरोपी ललित सिंह रौतेला पुत्र प्रताप सिंह रौतेला, निवासी धारानौला अल्मोड़ा के कब्जे से एक किलो 593 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर कार को सीज कर दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत कार्रवाई की गई है। पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि वो काफलीगैर बागेश्वर से चरस खरीदकर अल्मोड़ा बेचने के लिए आ रहा था। जिस व्यक्ति से खरीदकर ला रहा था अल्मोड़ा पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है।
(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.