उत्तराखंड: सूबे का सबसे बड़ा स्टेडियम कोविड अस्पताल में तब्दील, सीएम ने खुद किया निरीक्षण

कोरोना वायरस की बेकाबू रफ्तार जारी है। बढ़ते मामलों की वजह से अस्पताल और बेड कम पड़ने लगे हैं।

इसलिये ज्यादातर प्रदेशों में फिलहाल वैकल्पिक अस्पताल की व्यववस्था की जा रही है। उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने भी राजधानी देहरादून के रायपुर में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम कोरोना सेंटर के रूप में तब्दील कर दिया है। गुरुवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्टेडियम में बने कोविड केयर सेंटर का खुद निरीक्षण किया।

सूबे के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खुद ट्वीट कर इस कोविड सेंटर की जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्विटर पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा, ”रायपुर स्टेडियम, देहरादून में बन रहे राज्य के सबसे बड़े कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। अभी इसकी क्षमता 750 बेड की है, लेकिन जरूरत पड़ने पर 4000 बेड तक विस्तार किया जा सकता है। यहां इम्युनिटी बूस्टर, औषधियां, योग, मनोरंजन आदि की हर आवश्यक सुविधाएं होंगी।” अपने ट्वीट में सीएम रावत ने हैशटैग #IndiaFightsCorona का इस्तेमाल किया।

स्टेडियम में बना कोविड केयर सेंटर हाईटेक सुविधाओं से लैस है। इस कोविड केयर सेंटर में ठहरने वालों को जरूरी सामानों की किट फ्री में दी जाएगी। आयुष विभाग द्वारा इम्युनिटी बढ़ाने के लिए कोरोना मरीजों को काढ़ा दिया जाएगा। दिन में तीन वक्त खाने की व्यवस्था की गई है। कोविड केयर सेंटर में लोगों के ठहरने के लिए 4 फ्लोर में व्यवस्था की गई है। यहां 38 वार्ड में 750 बेड हैं। मेडिकल सुविधाओं के साथ ही यहां योगा और मेडिटेशन की व्यवस्था की गई है।

यहां ठहरे मरीजों के लिए हर इंतजमा किये गये हैं। कोविड के मानकों के हिसाब से सैनेटाइजेशन, थर्मल स्क्रीनिंग, सीसीटीवी कैमरे और दूसरी व्यवस्थाएं की गई हैं। फैमिली वार्ड भी बनाए गए हैं। मरीजों को सुबह एक्सपर्ट ऑनलाइन योगा और मेडिटेशन की क्लास देंगे। कोविड केयर सेंटर में इसके लिए अलग से LED स्क्रीन की व्यवस्था की गई है। यहां मरीजों के लिए मनोरंजन की व्यवस्था भी की घई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 days ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 days ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 days ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.