देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, रास्ते में तोड़ा दम

उत्तराखंड की राजधानी से सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आई है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक बसंत विहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत GMS रोड पर एक तेड रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार 100 मीटर आगे जा गिरा।

हादसे में बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया था। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल ले जाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने कार सवार को हिरासत में ले लिया है।

मृतक की पहचान इरफान निवासी मुस्लिम बस्ती शास्त्री नगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक राजमिस्त्री का काम करता था और गुरुवार देर रात इरफान सत्तो वाली घाटी से मुस्लिम कॉलोनी मोटरसाइकिल से अपने घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार इरफान को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 month ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 month ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 month ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 months ago

This website uses cookies.