बागेश्वर: ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना पड़ेगा भारी, एसपी ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश जारी हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक एसपी रचिता जुयाल ने कहा है कि ओवरलोडिंग, ओवरस्पीड के साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने मासिक अपराध गोष्ठी में अधिकारियों को थानों में लंबित विवेचनाओं, शिकायतों का तत्परता से निस्तारण करने को भी कहा।

इतना ही नहीं एसपी रचिता जुयाल ने कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सावधानी बरतने और चौकी, थाना परिसरों को सैनिटाइज करने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क ना लगाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही है।

इसके अलावा एसपी ने कोरोना काल में मास्क बनाकर पुलिस कर्मियों और लोगों को बांटने के लिए कांडा थाने में कार्यरत कांस्टेबल देवेंद्र सैनी की पत्नी मधु सैनी को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।

इसके अलावा अगस्त में बेहतर कार्य के लिए कपकोट थाने के मुख्य आरक्षी केशर सिंह, कांस्टेबल शंकर सिंह, बैजनाथ थाने के कांस्टेबल राजेश भट्ट, अग्निशमन कर्मी रवींद्र चंद्र, फायर स्टेशन के चालक जगदीश सिंह को सम्मानित किया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.