कोरोना के चलते उत्तराखंड के इस प्रसिद्ध मंदिर में ऑनलाइन पूजा शरू, वीडियो कॉलिंग के जरिए ऐसे कर सकते हैं पूजा-पाठ

कोरोना का असर उत्तराखंड के अल्मोड़ा के विश्व प्रसिद्ध शिव के धाम जागेश्वर धाम की पूजा पर भी पड़ा है।

कोरोना के प्रकोप को देखते हुए जागेश्वर धाम में पूजा-पाठ को ऑनलाइन कर दिया गया है। अब श्रद्धालु जागेश्वर मंदिर समिति की वेबसाइट के माध्यम से पूजा-पाठ का पंजीकरण कर वीडियो कॉलिंग के माध्यम से अपनी पूजा को देख सकते हैं। शनिवार से जागेश्वर धाम में ऑनलाइन पूजा शुरू हो गई है। कोरोना काल में भगवान पर आस्था रखने वाले भक्तों के लिए शुरू की ऑनलाइन पूजा में ज्योतिर्लिंग जागेश्वर धाम में शनिवार को पंडित ललित भट्ट ने अपने यजमान का वीडियो कॉलिंग के माध्यम से जागेश्वर में प्रथम पूजन किया।

जागेश्वर मंदिर प्रबन्धन के अध्यक्ष और डीएम अल्मोड़ा नितिन भदौरिया के निर्देश के बाद शनिवार से ऑनलाइन पूजा शुरू की गई। भोले के भक्तों को ऑनलाइन पूजा कराने के लिए जांगेश्वर मंदिर मंदिर प्रबंधन की अधिकारिक वेबसाइट में पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए समय में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना और पाठ किया जा सकेगा। जागेश्वर धाम में ऑनलाइन पूजा कराने के लिए मंदिर प्रबन्धन समिति की अधिकारिक वेबसाइट www.jageswar-jyotirlinga.uk.gov.in  पर जाकर या 9760677235 मोबाइल नंबर पर कॉल कर पूजा के लिए पंजीकरण किया जा सकता है।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.