उत्तराखंड को शर्मसार करने वाली खबर आई है

उत्तराखंड के लिए शर्मसार करने वाली खबर आई है। अल्मोड़ा में एक नाबालिग से पड़ोसी ने रेप किया। बताया जा रहा है कि आरोपी उसके पिता की उम्र का है।

नाबालिग को हवस का शिकार बनाने का बाद आरोपी ने लड़की को घटना के बारे में किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी थी। हालांकि कि लड़की ने साहस दिखाते हुए घटना के बारे में परिजनों को बताया। जिसके बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पूरी घटना नैनीताल बॉर्डर की है। जिसकी वजह से केस को नैनीताल पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी किसी काम से हल्द्वानी जा रहा था। लड़की को किसी काम से भीमताल तक जाना था। लड़की के घरवालों ने उस शख्स के साथ लड़की को भेज दिया। आरोपी शख्स लड़की को साथ ले गया और वापस लौटते वक्त लड़की के साथ रेप किया। लड़की ने घर लौटने पर आपबीति मां को बताई। परिजनों ने तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और लड़की का मेडिकल कराया जिसमें रेप की पुष्टि हुई।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

4 weeks ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

4 weeks ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 month ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 months ago

This website uses cookies.