उत्तराखंड: पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय ने लिया बड़ा फैसला, छात्रों के लिए अच्छी खबर!

कोरोना महामारी के बीच स्कूल-कॉलेज बंद होने की वजह से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पढ़ाई प्रभावित न हो इसे लेकर राज्य के स्कूल और विश्विद्यालय कदम उठा रहे हैं।

इसी कड़ी में पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय दो नियमों में बदलाव करने का फैसला लिया है। विश्विद्यालय के इस फैसले छात्रों को नए सत्र से क्लास में आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। छात्र घर से भी ऑनलाइन पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। कैंपस में मौजूद रहने की बाध्यता भी खत्म कर दी गई है। साथ ही इस फैसले विश्वविद्यालय में छात्र ओर छात्राओं की सीटों को बढ़ाया जा सकेगा। स्थानीय छात्र अब घर पर रहकर भी महाविद्यालयों में पढ़ सकते हैं।

कोरोना काल में महाविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र और छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हुई है। ऐसे में महाविद्यालय ने छात्र और छात्राओं को ऑनलाइन क्लास से जोड़ा था। अब विश्वविद्यालय कक्षाओं में छात्र-छात्राओं की मौजूदगी को खत्म करने जा रहा है। छात्र ऑनलाइन पढ़ाई कर अपनी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं।

इससे पहले महाविद्यालय में 75 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति जरूरी रहती थी। वहीं, दूसरा बदलाव विश्वविद्यालय के छात्र और छात्राओं के लिए है। अब छात्रा को विश्वविद्यालय परिसर के हॉस्टलों में रहने की बाध्यता थीष नए सत्र से इस बाध्यता को खत्म करने की तैयारी की जा रही है। अब पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र और छात्राओं को विश्वविद्यालय परिसर के बाहर रहने की इजाजत मिल सकेगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.