पौड़ी: खैरासैण के पास चमासू के जंगलों में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी

पौड़ी गढ़वाल के वन रेंज सतपुली के अंतर्गत ग्राम चमासू की सरहद के जंगलों में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी फैल गई।

हवा के रुख की वजह से आग की लपटें इतनी भयंकर थी कि आग लोगों के घरों के पास पहुंचने लगी। आग की सूचना मिलते ही वन विभाग सतपुली की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का बहुत कोशिश की लेकिन काबू नहीं पा सके। इसके बाद शाम गुरुवार शाम करीब पांच बजे कोटद्वार से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी हुई है।

ग्राम चमासू के ग्रामीण प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले कुछ वर्ष पूर्व जंगल में आग लगने के कारण उनका मकान जल चुका है और आज भी आग उनके घर के पास पहुचने वाली थी।  उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति आग लगाता है उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं होती।

वहीं, रेंज अधिकारी सतपुली डीसी जोशी ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे गाड़ चमासू के जंगल में आग लग गई। वन विभाग की टीम आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास कर किया, लेकिन आग हवा की वजह से धार चमासू तक पहुंच गई। लगभग पांच बजे दमकल की गाड़ी मोके पर पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास कर रही है। वन विभाग टीम भी आग बुझाने में दमकल कर्मियों का सहयोग कर रही है।

(पौड़ी गढ़वाल से इंद्रजीत असवाल की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.