उत्तराखंड: बिजली विभाग ने किसान को दिया 9 लाख 94 हजार का ‘करंट’! मामला जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

पौड़ी गढ़वाल में श्रीनगर के कीर्तिनगर ब्लॉक के भड़ोली गांव के रहने वाले किसान को बिजली विभाग ने  9 लाख 94 हजार रुपये का बिल थमा दिया है।

बिजली विभाग द्वारा इतना बड़ा बिल थमाने के बाद किसान के साथ उसके परिवार के होश उड़ गए हैं। किसान को समझ नहीं आ रहा कि वो क्या करे। बताया जा रहा है कि किसान नरेंद्र सिंह का एक महीने का बिजली का बिल 9 लाख 94 हजार रुपये आया है।

सामाजिक कार्यकर्ता गंडेश भट्ट ने बताया की पीड़ित का फरवरी महीने में 9 हजार रुपये बिल आया था। इसके बाद विभाग ने पीड़ित किसान के चेक मीटर भी लगवाया था, लेकिन इसका कोई फायाद नहीं हुआ। अब विभाग ने किसान को लाखों रुपये का बिल थमा दिया है। वहीं, लॉकडाउन के दौरान विभाग की ओर से कोई भी मीटर रीडिंग नोट करने के लिए नहीं आया था।

वहीं, पूरे मामले में एसडीओ कीर्तिनगर के मुताबिक, मामला उनके सज्ञान में नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर शिकायत आती है तो पूरे मामले की जांच की जाएगी। उधर, विभाग की इस लापरवाही से स्थानीय लोग गुस्से में हैं। स्थानीय लोगों और जन प्रतिनिधियों ने बिजली खंड श्रीनगर में विरोध-प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.