प्रतिकात्मक तस्वीर
पौड़ी गढ़वाल के चौबट्टाखाल तहसील में रेप की शिकार नाबालिग ने कीटनाशक खाकर खुदकुशी की कोशिश की।
कीटनाशक खाने के बाद नाबालिग की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसके परिजन उसे अस्पताल ले गए। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद नाबालिग की हालत में सुधार हुआ। इसके बाद में नाबालिग ने अपने परिजनों को बताया कि बीते 2 सितंबर को रास्ते में गांव के ही एक युवक ने अकेला पाकर उसके साथ रेप किया। नाबालिग ने कहा कि वो घटना के बारे में किसी को नहीं बता पाई। इसके बाद उसने कीटनाशक खाकर खुदकुशी कोशिश की।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाया है। राजस्व पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं, नायब तहसीलदार चौबट्टाखाल सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मानला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.