पौड़ी के इस पुल से भूलकर भी मत गुजरना! यहां मंडरा रही है ‘मौत’

पौड़ी गढ़वाल जिले से सतपुली जाने वाले मोटरमार्ग पर बना पुल हादसों को दावत दे रहा है। इस पुल की हालत बेहद जर्जर हो गई है।

ऐसे में आप इस पुलिस से होकर न गजरें तो ही अच्छा है। सतपुली-पौड़ी मोटर मार्ग पर बौंसाल के पास नयार नदी पर ये पुल लकड़ी के तख्तों से बना है। पुल के कई तख्ते उखड़ गए है। वहीं, कुछ तख्ते टूट गए हैं। इस पुल से हर दिन 40 से 50 मैक्स वाहन के साथ ही बसें और प्राइवेट वाहन होकर गुजरते हैं। करीब 10 हजार से ज्यादा की आबादी को ये पुल सतपुली बाजार से जोड़ता है। बावजूद इसके शासन-प्रशासन इसकी जर्जर हालत पर ध्यान नहीं दे रहा है।

पुल के जर्जर होने से हर समय यहां हादसे का खतरा मंडरा रहा है। साल 1950-51 में जन सहभागिता से इस पैदल पुल का निर्माण किया गया था। 80 के दशक में इस पुल को मोटर पुल में बदल दिया गया था। लेकिन, सरकारी देखरेख के अभाव में समय के साथ ये पुल खस्ताहाल होता चला गया।

उदर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार पांडे ने कहा कि शरारती तत्वों ने पुल को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से खराब लकड़ियों को भी बदल दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुल के पास में ही वर्ल्ड बैंक की ओर से पक्के पुल के निर्माण का काम जल्दी ही शुरू होगा और दो साल के भीतर ये बनकर तैयार हो जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.