उत्तराखंड: कोरोना को लेकर पीएम की अपील का मजाक उड़ाना शख्स को पड़ा भारी

एक तरफ कोरोना पूरी दुनिया के लिए महामारी बन गया है। सरकारों को सूझ नहीं रहा कि इससे कैसे निपटा जाए। हर दिन कोरोना के संक्रमण की वजह से दुनिया भर में हजारों मौत हो रही है।

भारत में कोरोना की वजह से 109 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि चार हजार से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं। सरकार इससे निपटने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है। लेकिन कुछ लोग इससे निपटने में सरकार की मदद करने की जगह कोरोना के साथ ही पीएम की अपील का माखौल उड़ा रहे हैं। ऐसे लोगों से अब सरकार सख्ती से निपट रही  है।

उत्तराखंड के काशीपुर में पुलिस ने सोशल मीडिया पर लॉकडाउन के दौरान पीएम मोदी की अपील का मजाक उड़ाने के आरोप में गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। युवक पर आरोप है कि उसने आम जनमानस के साथ ही धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। गिरफ्तार शख्स का नाम वसीम खान है। आवास विकास इलाके का रहने वाला है। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट के लिए घर की लाइट बुझा कर दीये जलाने की अपील की थी। जिसका शख्स ने मजाक उड़ाया था।

काशीपुर से अजीम खान की रिपोर्ट

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.