काशीपुर: सरकार की तरफ से बांटा गया राशन, स्वयंसेवी संगठन भी मदद को आए आगे

कोरोना संक्रमण से लोगों के बचाने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन हो रखा है। लेकिन ये लॉकडाउन गरीबों के लिए मुसीबत बन गया है। रोज कमा कर खाने वाले लोगों के पास कोई काम नहीं है।

इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार और प्रशासन ऐसे लोगों की मदद कर रही है। जरूरतमंदो को खाने के पैकेट वितरण किया जा रहा है। काशीपुर के छह वार्डों में मंगलवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से बिना कार्ड धारक 200 परिवारों को राशन बांटा गया। राशन वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी खासा ध्यान रखा गया। लाइन बनाकर लोगों को राशन बांटा गया। काशीपुर नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त आलोक उनियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से आई धनराशि को राशन के रूप में पार्षदों द्वारा चुने गए लोगों को वितरण किया जा रहा है। उनके मुताबिक दो से तीन दिनों में काशीपुर नगर निगम के सभी वार्डों में राशन वितरण कर दिया जाएगा।

सरकार और प्रशासन के अलावा दूसरे स्वंय सेवी संगठन भी लोगों की मदद को आगे आ रहे हैं। काशीपुर में दिव्या लैब पैथोलॉजी सेंटर की तरफ से गरीबों को राशन बांटा गया। राशन देने के दौरान सभी से ये अपील भी की गई है बिना जरूरत वो अपने घरों से बाहर ना निकले। अगर उन्हें कोई भी जरूरत हो तो वो दिव्या लैब पैथोलॉजी सेंटर में फोन करके मदद मांग सकते हैं। जल्द से जल्द उन्हें मदद पहुंचाने की कोशिश की जाएगी।

अजीम खान की रिपोर्ट

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.