उत्तराखंड: कोरोना से लड़ने के लिए अल्मोड़ा के डीएम की बहुत अच्छी कोशिश

कोरोना से निपटने के लिए निजामुद्दीन तबलीग जमात में शामिल होकर लौटे लोगों की जानकारी हासिल करने को लेकर अल्मोड़ा डीएम नितिन भदौरिया ने सोमवार को अधिकारियों के साथ मीटिंग की। मीटिंग में कई मस्जिदों के मुतवल्ली और हिंदूवादी संगठनों के लोग शामिल हुए।

इस पीस कमेटी की बैठक का मकसद अपने-अपने समुदाय के बाहर से व्यक्तियों के बारे में जानकारी देना था। मीटिंग में डीएम ने सभी से अपील की कोरोना महामारी के लक्षण दिखाई देने पर पुलिस प्रशासन को जानकारी दें। मीटिंग में अल्मोड़ा के एसपी ने कहा कि हम किसी भी धर्म, समुदाय के बारे में टिप्पणी कर किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचा कर कोरोना से नहीं लड़ सकते हैं। ये वक्त आपसी मतभेदों को भुलाकर जिले में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखना है। इसके साथ ही कोरोना से लड़ने के लिए एकजुट होना है।

इसके साथ ही डीएम नितिन भदौरिया ने बताया कि निजामुद्दीन मरकज से लौटे तबलीगि जमात से लौटे चार लोगों को क्वारंटीन किया गया था। चार में से तीन की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसका इलाज किया जा रहा है। डीएम ने बताया कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए 16 लोगो को रानीखेत में क्वारंटीन किया गया है। इन सभी के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है।

अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.