पिथौरागढ़ तबाही: धारचूला के आपदा प्रभावित इलाको का CM पुष्कर सिंह धामी ने किया हवाई निरीक्षण

धारचूला के आपदा प्रभावित जुम्मा गांव में दूसरे दिन यानी मंगलवार को भी खोज एवं बचाव कार्य जारी है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने के लिए पहुंच चुके हैं। उन्‍होंने आपदा प्रभावित जुम्मा गांव का हवाई निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्र तोक जामुनी, तोक सिराओडार का जायजा लिया। उन्होंने आपदा प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की और संबंधितों को राहत राशि के चेक भी वितरित किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावितो की हर सम्भव मदद करेगी।

धामी मंगलवार को देहरादून से हवाई सर्वेक्षण के लिए धारचूला के प्रभावित इलाकों में पहुंचे जहां उन्होंने प्रभावित लोगों से भी प्रशासन द्वारा मुहैया करवाई जा रही सहायता की जानकारी ली, साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों से बात करते हुए। कहा कि उत्तराखंड सरकार हर तरह से हर संभव कोशिश में जुटी हुई है और राहत एवं बचाव कार्यो को तेजी से किया जा रहा है।

उन्होंने अफसरों को मौके पर ही निर्देश दिए कि प्रभावित इलाकों में किसी भी प्रकार की कोई कोताही न बरती जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हवाई सर्वेक्षण के साथ-साथ स्थलीय निरीक्षण एवं आपदा प्रभावित इलाकों में पहुंच कर भी राहत एवं बचाव कार्यो का जायजा लिया है। आपको बता दें उत्तराखंड में बारिश के कारण पिछले कई दिनों से पहाड़ी जनपदों से लेकर तमाम जिलों में काफी परेशानियों का सामना स्थानीय लोगों को करना पड़ रहा है। वहीं उत्तराखंड सरकार भी राहत एवं बचाव कार्यों को करने में जुटी हुई है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.