राज्य स्थापना दिवस पर PM मोदी आ सकते हैं उत्तराखंड, 2022 विधानसभा चुनाव से पहले माहौल बनाने की रहेगी कोशिश

पीएम नरेंद्र मोदी राज्य स्थापना दिवस के मौके पर नौ नवंबर को उत्तराखंड आ सकते हैं।

2022 विधानसभा चुनावों से पहले माहौल बनाने के लिए यह प्रयास किए जा रहे हैं। शासकीय प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने इसकी पुष्टि की है। उनियाल ने बताया कि सरकार की तरफ से इसके प्रयास किए जा रहे हैं। इस बारे में पीएमओ को पत्र भेजा जाएगा। प्रधानमंत्री का उत्तराखंड को लेकर विशेष लगाव रहा है। पीएम रहते वे अब तक चार बार केदारनाथ आ चुके हैं।

उन्होंने कहा कि पीएमओ से यदि मोदी के दौरे को हरी झंडी मिली तो स्थापना दिवस बड़े स्वरूप में मनाया जा सकता है और वे इसमें शरीक होने वाले पहले प्रधानमंत्री भी हो सकते हैं। सरकार और भाजपा संगठन दोनों विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में अपने पक्ष में माहौल बनाने को जुट गए हैं।

पीएम मोदी के अब तक के कार्यकाल में उत्तराखंड को तमाम सौगातें मिली हैं, लिहाजा स्थापना दिवस पर उन्हें आमंत्रित कर इन सौगातों को एक बार फिर भुनाने की कोशिश की जाएगी। रामनगर में आयोजित भाजपा के तीन दिवसीय चिंतन शिविर में पीएम मोदी का उत्तराखंड का एक कार्यक्रम तय किया गया है, जिसमें वे पन्ना प्रमुखों से सीधा संवाद करेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.