हरिद्वार के भाजपा विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ बहदराबाद पुलिस ने रेप का मुकदमा दर्ज किया है।
यह मुकदमा भाजपा नेत्री ने कराया है जो खुद को भी मंडल में पदाधिकारी है। बता दें बीते दिनों भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को बताया था कि कुछ लोग कथित अश्लील वीडियो वायरल कर उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं। विधायक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस ने दो पत्रकारों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया।
वहीं पुलिस ने मीडिया को बताया था कि आरोपीगण भाजपा विधायक को कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपए मांग रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में एक रुड़की तथा दूसरा सहारनपुर का रहने वाला था।
जिसके बाद पुलिस ने इसी मुकदमे में एक भाजपा नेत्री और उसके पति सहित तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों में रणवीर गौतम, सतीश दास, एसडी गौतम, निवासी बेगमपुर बहादराबाद और विजेंद्र के नाम सामने आए थे।
अब इस मामले में भाजपा विधायक के खिलाफ महिला ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है की वह क्षेत्र के काम लेकर विधायक सुरेश राठौर के पास गई जहां उन्होंने महिला को झांसे में लेकर उसके साथ रेप किया। यही नहीं भाजपा विधायक ने इसके बाद महिला नेत्री को जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.