उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट से बीजेपी विधायक महेश नेगी यौन शोषण मामला पूरी तरह गरमा गया है।
खुद पर लगे आरोपों के एक हफ्ते बाद पुलिस स्टेशन पर बयान दर्ज करने पहुंचे विधायक महेश नेगी को एक बार फिर पूछताछ के लिए बुलाया। उत्तराखंड पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि जिस महिला ने विधायक पर यौन शोषण का आरोप लगाया था उसके पति से भी पूछताछ की गई है।
पुलिस का कहना है कि विधायक महेश नेगी और महिला द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों की जांच की जा रही है और उनकी बेटी और विधायक के डीएनए परीक्षण की मांग भी इसमें शामिल है। गौरतलब है कि महिला द्वारा आरोप लगाने के एक हफ्ते बाद विधायक सामने आए और थाने जाकर अपना बयान दर्ज कराया।
जानकारी के मुताबिक महिला के आरोप के बाद विधायक ने बुधवार को देहरादून में पुलिस थाने पहुंचकर अपना बयान दर्ज करवाया है। साथ ही सभी आरोपों को सिरे से नकारते हुए DNA टेस्ट के लिए हामी भी भरी। आपको बता दें, एक महिला ने विधायक पर आरोप लगाया है कि विधायक के साथ उसके अवैध संबंध है। यही नहीं महिला का ये भी आरोप है कि विधायक महेश नेगी और उनकी एक बेटी भी है।
एक वीडियो जारी कर महिला ने दावा करते हुए कहा था कि चाहे तो उनकी बेटी का डीएनए टेस्ट करवा लें, सच सबके सामने होगा। वहीं अब विधायक महेश नेगी ने डीएनए टेस्ट करवाने की बात कही है, साथ ही पुलिस को अपना पूरा सहयोग देने की बात भी कही। उधर, विधायक नेगी की पत्नी ने महिला पर ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कराया है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.