रामनगर: पंचतत्व में विलीन हुए स्वतंत्रता सेनानी मोती सिंह नेगी, राजकीय सम्मान से दी गई अंतिम विदाई

नैनीताल के रामनगर शहर के लखनपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मोती सिंह नेगी का राजकीय सम्मान के साथ शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया।

इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मोती सिंह नेगी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। गौरतलब है कि शक्रवार शाम को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मोती सिंह नेगी का 100 साल की उम्र में लखनपुर स्थित आवास में निधन हो गया था।

जानकारी के मुताबिक बीते कुछ समय से मोती सिंह नेगी अस्वस्थ चल रहे थे। आपको बता दें मोती सिंह नेगी मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत ब्लॉक के कनौली गांव के रहने वाले थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से भाग लिया। साल 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में वह झांसी में 6 महीने जेल में भी रहे। इस दौरान प्रताडना के खिलाफ वह 7 दिन भूख हड़ताल पर भी रहे।

6 महीने जेल में काटने के बाद 27 फरवरी 1943 को वह जेल से रिहा हुए। इतना ही नहीं साल 2008 में उन्हें राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने सम्मानित किया था। आजादी के बाद वह समाज सेवा करने वाले कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़े रहे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

4 weeks ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

4 weeks ago

गाजीपुर में पेट्रोल पंप के पीछे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के सेवराई तहसील के गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा स्थित एक पेट्रोल पंप…

4 weeks ago

गाजीपुर में होम्योपैथी समारोह, 75 डॉक्टरों की मौजूदगी में 278 मरीजों का मुफ्त इलाज

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में पूर्वांचल में होम्योपैथी के क्षेत्र का अब तक का सबसे…

4 weeks ago

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

1 month ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 months ago

This website uses cookies.