उत्तराखंड: राजेन्द्र सिंह चम्याल हत्याकांड में पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, किया बड़ा खुलासा!

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में राजेन्द्र सिंह चम्याल हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में अभी भी चार आरोपी फरार हैं। इससे पहले पुलिस ने एक क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है, इस तरह से अभी तक सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सभी आरोपी एक ही गांव के हैं। गिफ्तार आरोपियों में सुपई गांव के विक्रम सिंह डोलिया, हिमांशु जड़ौद, गोविंद सिंह और हरेन्द्र सिंह शामिल हैं। राजेन्द्र की हत्या चुनावी रंजिश की वजह से गई थी।


खबरों के अनुसार, पिछले महीने 20 जुलाई को अल्मोड़ा के बाड़ेछीना स्थित सुपई गांव निवासी राजेन्द्र सिंह चम्याल को कुछ लोगों ने पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उन्होंने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया था।

मृतक की पत्नी कमला चम्याल की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। राजस्व पुलिस की बजाय नागरिक पुलिस को जांच सौंप दी गई थी। अल्मोड़ा की उपनिरीक्षक बसंती आर्या को जांच सौंपी गई थी। पुलिस ने एक महीने के अंदर मामले का खुलासा किया।

गत 20 अगस्त को एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने इस हत्याकांड पर से पर्दा उठाया और राजेन्द्र हत्याकांड में गांव के 11 लोगों शामिल हैं और हत्या चुनावी रंजिश की वजह से की गई है। हत्याकांड के प्रमुख आरोपी गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) गिरधर सिंह सुपियाल (30) समेत राजेन्द्र सिंह डोलिया, करन सिंह डोलिया को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

5 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

6 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

6 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.