फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के चमोली जिला जेल से फरार हुए दो कैदियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि दूसरा अभी भी फरार है।
जानकारी के मुताबिक जिले के पुरसाड़ी जेल से फरार दो कैदियों में से एक को पुलिस ने जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पॉक्सो एक्ट में उम्रकैद की सजा काट रहा सजायाफ्ता अभी भी फरार है। जिसकी तलाश में पुलसि अभी भी लगी है।
आपको बता दें, जिला कारागार पुरसाड़ी से मंगलवार को दो कौदी फरार हो गए थे। जिसके बाद से जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। उधर, पुलिस फरार कैदियों की तलाश में तुरंत लग गई थी। पुलिसने बताया था कि आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी सहित एक अन्य कैदी जेल परिसर में स्थित गेट का ताला तोड़कर फरार हो गया था, हालाकि एक दिन बाद ही एक कैदी को पुलसि ने गिरफ्तार कर लिया है।
उधर, एसपी चमोली यशवंत चौहान ने भी जेल अधिकारियों और बंदी रक्षकों से मामले में पूछताछ की। फरार कैदी नवीन चमोली जिले के रांगतोली का रहने वाला है और दूसरा आरोपी दीपक राणा नेपाल के सुरखेत का रहने वाला था। पुलिस ने जिस कैदी को गिरफ्तार किया है उसका नाम सुरखेत है जो नेपाल का रहने वाला है। खबरों की मानें तो नवीन पॉक्सो एक्ट में आजीवन कैद की सजा काट रहा था। जबकि, दीपक राणा का मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रेवतीपुर ब्लॉक में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है।…
सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश राज्य और अन्य संबंधित अधिकारियों को कोल्लेरू झील के कथित…
उत्तराखंड के में केदारनाथ यात्रा से इस साल भी रुद्रप्रयाग जिले के महिला स्वयं सहायता…
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। चारधाम यात्रियों के लिए अच्छी खबर हैं।…
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक…
उत्तराखंड में केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham( के कपाट शुक्रवार को विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ…
This website uses cookies.