उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर के ढिकुली में प्रस्तावित जी-20 सम्मेलन को लेकर सोमवार को पंतनगर में उच्चाधिकारियों के साथ एक बैठक
सीएम धामी ने बैठक में तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि राज्य के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है और इस आयोजन से उत्तराखंड को वैश्विक पटल पर नई पहचान मिलेगी।
उन्होंने कहा कि बैठक के भव्य एवं सफल आयोजन में किसी भी प्रकार कमी न रहे। उन्होंने सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पंतनगर-मटकोटा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण भी किया और युद्धस्तर पर चल रहे कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान वृक्षारोपण भी किया।
इस दौरान रुद्रपुर नगर निगम के मेयर रामपाल सिंह, मण्डलायुक्त दीपक रावत, आईजी नीलेश आनन्द भरणे, ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त, एसएसपी मन्जूनाथ टीसी समेत अनेक लोग उपस्थित थे।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.