हरिद्वार महाकुंभ में शाही स्नान की तैयारी पूरी, जानें कैसे हैं इंतजाम

हरिद्वार में महाकुंभ मेले में सोमवार को सोमवती अमावस्या पर होने वाले दूसरे शाही स्नान को लेकर मेला और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने बताया कि महाकुंभ के स्नान को देखते हुए बाहरी राज्यों से हरिद्वार आने वाले वाहनों के रूट तय कर दिए गए हैं भारी वाहनों का हरिद्वार में प्रवेश बंद कर दिया गया है और विभिन्न राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग एरिया बनाए गए हैं।

गुंज्याल ने कहा कि उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर सहारनपुर से आने वाले वाहन धीरवाली पार्किंग में खड़े किए जाएंगे जबकि बिजनौर वाले इलाकों से आने वाले वाहन गौरीशंकर पार्किंग में खड़े किए जाएंगे और गढ़वाल से आने वाले वाहन उत्तरी हरिद्वार में दूधाधारी पार्किंग में खड़ी किए जाएंगे।

बाहर से आने वाली बसों के लिए कई अस्थाई बस स्टैंड भी बनाए गए हैं जिसमें मुख्य रुप से ऋषि कुल में अस्थाई बस स्टैंड बनाया गया है इसके अलावा शहर में आने जाने के लिए शटल सेवा भी शुरू की गई है।

उन्होंने कहा कि मुख्य मार्गों पर सभी प्रकार के वाहन बंद रहेंगे हर की पौड़ी के दो किलोमीटर के आसपास के क्षेत्र को जीरो जोन घोषित कर दिया गया है वहां केवल पैदल यात्रियों को ही जाने की अनुमति होगी। व्यापारियों को पुलिस प्रशासन की ओर से पास वितरित किए गए है।

रेलवे ने भी इस बार कोरोना महामारी को देखते हुए विशेष ट्रेनें नहीं चलाई है केवल सामान्य ट्रेनें चलेंगी जो हरिद्वार से पहले ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी वहां से यात्रियों को टेंपो और अन्य साधनों से अपने-अपने गंतव्य की ओर जाना होगा।

महाकुंभ का पहला शाही स्नान 11 मार्च को शिवरात्रि के दिन हो चुका है जबकि मुख्य स्नान 14 अप्रैल को होगा इस महीने कुल 3 शाही स्नान होंगे जिसमें 12 अप्रैल सोमवती अमावस्या का स्नान 14 अप्रैल मेष सक्रांति तथा 27 अप्रैल को पूर्णिमा का स्नान होगा वह मेले को दृष्टिगत रखते हुए हरिद्वार को कई जोन तथा सेक्टरों में बांटा गया है इस बार मेला प्रशासन की ओर से कई नए घाट वह पुल भी बनाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार में सभी बॉर्डर पर भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं जगह-जगह जांच की जा रही है तथा बाहर से आने वाले लोगों की कोविड जांच रिपोर्ट ना होने पर उन्हें लौटाया जा रहा है साथ ही लोगों को कुंभ पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं।

उन्होंने जगह-जगह सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है ड्रोन कैमरो के जरिए भीड़ एवं यातायात पर निगाह रखी जा रही है साथ ही मेला भवन में कंट्रोल कमांड सेंटर बनाया गया है इसके माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के द्वारा मेले पर भीड़ एवं यातायात नियंत्रण में इसकी मदद ली जा रही है।

मेला अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि हरिद्वार में लगभग 800 करोड़ रुपये की लागत से यहां बुनियादी सुविधाओं का विकास किया गया है। हरिद्वार में सौंदर्यीकरण के लिए चित्रकारी एवं रात्रि लाइटिंग का भी इंतजाम किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से यहां पर अस्थाई पुलिस लाइन बनाई गई है इसमें उत्तराखंड की पुलिस के अलावा पैरामिलेट्री फोर्स कमांडो दस्ते डॉग स्क्वायड घोड़ा पुलिस तथा जल पुलिस भी तैनात किया गया है।

Ram Yadav

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.