उत्तराखंड: 15 साल की नाबालिग को भगा ले गया था युवक, लगा रेप का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उधम सिंह नगर के रूद्रपुर में पुलिस ने 15 साल की एक नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाने और उसके साथ रेप करने के आरोप में मां-बेटे को गिरफ्तार किया है।

गुमशुदा को हरियाणा के पिंजौर से बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ यौन संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) के अलावा संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मामला रूद्रपुर के आईटीआई थाना का है।

चार अप्रैल को आईटीआई थाना क्षेत्र के रहने वाले नाबालिग युवती के पिता द्वारा पुलिस को तहरीर देकर कहा गया कि उसकी बेटी किताब खरीदने के लिये बाजार गयी थी और लौट कर वापस नहीं आई है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस की ओर से रविवार को इस मामले का खुलासा करते हुए बताया गया कि जांच में पता चला कि नाबालिग को आईटीआई थाना के खड़कपुर देवीपुरा निवासी आकाश पुत्र करण सिंह की ओर से बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाया गया है। पुलिस ने गुमशुदा की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने इसके के लिए तमाम सीसीटीवी कैमरे खंगाले।

आखिरकार पुलिस को सफलता हाथ लगी और पुलिस ने गुमशुदा को आकाश और उसकी मां उर्मिला के कब्जे से हरियाणा के पंचकुला स्थित पिंजौर के मढ़ावाला गांव से बरामद कर लिया। पुलिस को जांच में यह ऐसे तथ्य भी हाथ लगे कि गुमशुदा को भगाने में आरोपी आकाश की मां का भी हाथ है। इसके बाद पुलिस ने आकाश के साथ ही उसकी मां को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गुमशुदा के साथ दुष्कर्म का मामला भी सामने आया है। इसके बाद पुलिस ने पंजीकृत अभियोग में बढ़ोतरी कर भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 363, 366, 368, 376 (2) तथा बाल यौन संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) की संगीन धाराओं में वृद्धि कर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

vishal2522

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.