दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे राष्ट्रपति, मुख्य सचिव ने तैयारी दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आगामी एक अप्रैल से दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। इसी को लेकर शासन प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने तैयारी चाक-चैबंद रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। मुख्य सचिव ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर तैयारी का जायजा लिया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एक अप्रैल को हरिद्वार जाएंगे। एक और दो अप्रैल को वह पतंजलि योगपीठ, शांति कुंज और परमार्थ निकेतन में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्य सचिव ने गढ़वाल मंडलायुक्त रविनाथ रमन और डीआइजी नीरू गर्ग को राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और हेलीपैड का मौका मुआयना करने के निर्देश दिए।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.