उत्तराखंड में सोमवार से धार्मिक स्थलों को खोलने के फैसले का पुजारियों ने किया विरोध, जानिए चाहते क्या हैं

उत्तराखंड समेत पूरे देश में सोमवार यानी 8 जून से अनलॉक-1 के तहत धार्मिक स्थल खोले जाएंगे।

उत्तराखंड के मंदिरों के पुजारियों ने धार्मिक स्थलों को खोलने जाने को लेकर असहमति जताई है। अलमोड़ा के प्रसिद्ध धाम जागेश्वर और चितई मंदिर जो  बेल टेम्पल (Bell Temple) के नाम से जाना जाता है। यहां के पुजारियों और मंदिर समितियों ने सरकार से अनुरोध करते हुए कहा कि जब मंदिर खुल जाएंगे तो उसमें सामाजिक दूरी को कन्ट्रोल करना एक बड़ी चुनौती होगी।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में सोमवार से धार्मिक स्थलों को खोलने को लेकर सरकार ने जारी की गाइडलाइंस, जानिए क्या हैं नियम

पुजारियों का कहना है कि लोग मंदिर में आस्था के नाम पर आते हैं, जिनके साथ उनके द्वारा सामाजिक दूरी नहीं रखी जा सकती है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जब तक इस महमारी में कमी नहीं आ जाती तब तक मंदिरों को बंद ही रखा जाए। वहीं जागेश्वर धाम के प्रधान पुजारी हेमंत भट्ट ने कहा कि जागेश्वर मंदिर समिमित और पुजारियों द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञाप दिया गया है, जिसमे उन्होंने 2 महीने तक मंदिर को बंद करने की मांग की गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि जो भक्त पूजा करवाना चाहते हैं वो ऑनलाइन पूजा कर सकते हैं।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.