उधम सिंह नगर में इनामी बदमाश गिरफ्तार, पूछताछ में हुए अहम खुलासे

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में एसओजी और पुलिस की टीम ने 10 हजार रुपये के इनामी शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

आरोपी 2020 से फरार चल रहा था। उधम सिंह नगर के एसएसपी टीएस मंजूनाथ के अनुसार हरजिंदर सिंह उर्फ लाली उर्फ जस्सी को शुक्रवार रात गिधौर स्थित शनि मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया है। वह ग्राम गिधौर, नानकमत्ता, उधमसिंह नगर शातिर किस्म का अपराधी है और वह अपने गांव में भाई कक्का सिंह और सुबेग सिंह के साथ मादक पदार्थ का धंधा करता है।

आरोपी ने पुलिस को जांच में बताया कि उसका गिरोह बरेली से विभिन्न तस्करों से स्मैक खरीद कर लाते हैं और उधमसिंह नगर के नानकमत्ता, किच्छा, रूद्रपुर, बनबसा, खटीमा, टनकपुर और लोहाघाट इलाकों में ऊंचे दामों में बेचते हैं।

आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में छह मामले दर्ज हैं। वह 2020 से फरार चल रहा है और उधमसिंह नगर पुलिस की ओर से 2020 में उसके खिलाफ दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

यह भी आरोप है कि आरोपी गिधौर और कालाबूटा के जंगलों में छिप कर रह रहा था और वहां अपने गिरोह के साथ स्मैक और अवैध हथियारों के धंधे में लगा था। एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट ने बताया कि आरोपी को कल रात को गिधौर स्थित शनि मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी गिरफ्तारी के दौरान बिलासपुर अपनी ससुराल जा रहा था। उसके पास से एक तमंचा और चार कारतूस भी बरामद किये गये। यह भी पता चला है कि ग्रामीणों में उसका खौफ था और कोई भी उसका विरोध करने का साहस नहीं जुटा पाता था। जो भी पुलिस को उसके बारे में पुलिस को जानकारी देता, आरोपी उससे बुरी तरह से मारपीट करता था। आरोपी के खिलाफ रूद्रपुर कोतवाली में भी शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस आरोपी की सम्पत्ति की जांच कर रही है। मंजूनाथ ने बताया कि आरोपी ने नशे की तस्करी के बल पर काफी संपत्ति खरीदी है। इनमें दो ट्रैक्टर, एक बोलेरो, एक मोटरसाइकिल, घर और कई प्लांट शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपी और उसके गिरोह के खिलाफ जल्द ही गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.