गौरवशाली पल: भारत सरकार ने देहरादून को बेस्ट स्मार्ट सिटी अवॉर्ड से नवाजा

भारत सरकार की ओर से वर्ष 2020 बेस्ट स्मार्ट सिटी अवॉर्ड के लिए देहादून को चुना गया है।

इसके अलावा शहर में पानी की सप्लाई के बेहतर मैनेजमेंट और लोगों को साफ व सस्ता पानी उपलब्ध करवाने के लिए वाटर प्रोजेक्ट अवार्ड प्रदान किया गया है। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पिछले वर्ष सभी 100 स्मार्ट शहरों के लिए इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड 2020 के लिए आवेदन मांगे गये थे। जिसमें देहरादून स्मार्ट सिटी द्वारा प्रतिभाग किया गया था।

25 जून को भारत सरकार कि अमृत योजना, स्मार्ट सिटी मिशन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के छठी सालगिरह पर आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा एक आनॅलाइन इवेन्ट का आयोजन किया गया। इस इवेन्ट में सभी 100 स्मार्ट शहरों ने प्रतिभाग किया। जिसमें देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड को तीसरे चरण में बेस्ट स्मार्ट सिटी अवार्ड से नवाजा गया है। इसके अलावा वाटर मैनेजमेंट के लिए देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड को राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान प्राप्त करने के लिए वाटर प्रोजेक्ट अवार्ड प्रदान किया गया है। यह अवार्ड पानी की उपलब्धता के क्षेत्र में कार्य करने के लिए दिया गया है।

देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अन्तर्गत पेयजल की उपलब्धता एवं घरों तक साफ पेयजल मुहैया कराने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसके तहत देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा पेयजल संबंधित परियोजनाओं में पेयजल स्काडा परियोजना, पेयजल संवर्धन परियोजना, वाटर एटीएम परियोजना, स्मार्ट वाटर मीटर परियोजना आदि परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।

इवेंट में जीते हुए शहरों को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिहं पुरी (आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय) सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, एमडी स्मार्ट सिटी मिशन कुणाल कुमार ने सम्मानित किया। सीईओ स्मार्ट सिटी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि टीम का प्रयास रहेगा कि देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड हमेशा शीर्ष पर कायम रहे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.