IIT रुड़की के हॉस्टल में क्वारंटीन छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप

IIT रूड़की में एमटेक के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। छात्र का नाम प्रेम सिंह बताया जा रहा है।

प्रेम सिंह हॉस्टल के कमरे में बेहोश पाया गया। दरअसल एमटेक सेकंड ईयर के छात्र प्रेम सिंह निवासी चंडीगढ़ 11 अप्रैल को कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आया था, जिसके बाद से ही वो एहतियातन क्वारंटाइन था। हालांकि छात्र की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी थी।

प्रेम सिंह अपने कमरे में बेहोश पाया गया था। दूसरे छात्रों ने कमरे में देखा तो प्रेम सिंह बेहोश पड़े थे। इसके बाद IIT संस्थान प्रशासन को सूचित किया गया। आनन-फानन उन्हें आईआईटी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें रुड़की सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉण् संजय कंसल ने बताया कि मृतक के मुंह से झाग निकल रहे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। 

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.