उत्तराखंड 10वीं और 12वीं बोर्ड की बची हुई परीक्षाएं सोमवार से होंगी, एग्जाम सेंटर में जाने से पहले इन नियमों को जान लें

कोरोना लॉकडाउन की वजह से उत्तराखंड बोर्ड की जो 10वीं और 12वीं कक्षा की जो परीक्षाएं रह गई थीं वो कल यानी सोमवार से आयोजित की जाएंगी।

ये परीक्षाएं 22 से 25 जून तक आयोजित की जाएंगी। शिक्षा विभाग ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं एक ही दिन में दो शिफ्ट में आयोजित करवाने का फैसला लिया है। पहले दिन यानी सोमवार को 10वीं कक्षा की उर्दू की परीक्षा होगी। वहीं, 12वीं का जीव विज्ञान का पेपर होगा। परीक्षा में 1 लाख 30 लाख से ज्यादा छात्र हिस्सा लेंगे।

22 से 25 जून के बीच पहली पाली में 10वीं कक्षा के पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में 12वीं कक्षा के पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए छात्रों के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। 10 कक्षा के छात्रों को एग्जाम के लिए सुबह 8 बजे ही एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा। 12वीं कक्षा के छात्रों पौने दो बजे एग्जाम हॉल में बिठाया जाएगा।

कोरोना वायरस की वजह से बोर्ड सोशल डिस्टनसिंग के साथ एग्जाम करवाएगा। इससे पहले डेटशीट को बदल दिया गया था। पहले 20 से 23 जून के बीच 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित कराई जानी थीं। लेकिन अब 22 से 25 जून के बीच परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। कोरोना के बढ़ते मामलों के देखते हुए सरकार ने देहरादून में शनिवार और रविवार को बंदी का ऐलान किया है। इस दौरान पूरे देहरादून शहर को सैनिटाइज किया जा रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

1 week ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

3 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.