ऋषिकेश: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत, पुलिस ने चालक को हिरासत में लें ट्रक लिया कब्जे में

ऋषिकेश में नगर निगम मुख्य गेट के पास हरिद्वार रोड पर आज सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई।

फिलहाल, मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। नगर निगम हरिद्वार रोड के बाहर अस्थाई सब्जी मंडी संचालित होती है। यहां आज सुबह करीब आठ बजे एक युवक ऋषिकेश से हरिद्वार की ओर जा रहा था। पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को टक्कर मार दी।

ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया। मौके पर मौजूद नागरिकों ने सड़क पर गिरे युवक को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं, फरार ट्रक चालक को पुलिस की चीता टीम ने डिग्री कॉलेज के पास कृषि मंडी गेट के पास पकड़ लिया। ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस ने चालक को हिरासत में लेने के बाद आइडीपीएल पुलिस चैकी पहुंचा दिया।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।उसकी उम्र करीब 28 वर्ष है। स्कूटी के नंबर के आधार पर युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। स्कूटी के नंबर की जांच के बाद पता चला है कि इसमें पता प्रेमनगर देहरादून रजिस्टर्ड है। मृतक की पहचान के लिए थाना प्रेमनगर पुलिस को भी सूचित किया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.