उत्तराखंड: कोरोना की तीसरी लहर को लेकर तैयारी तेज, CS ओमप्रकाश ने 18 साल तक के बच्चों की लिस्ट तैयार करने के दिए निर्देश

उत्तराखंड में कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए शासन स्तर पर अधिकारियों को तैयारियों के मद्देनजर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

बच्चों की देखभाल के लिए पर्याप्त स्वास्थ्य सेंटर स्थापित करने के साथ ही वैज्ञानिक संस्थानों और मेडिकल एक्सपर्ट की राय के आधार पर तीसरी लहर की रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी हुए हैं।

मुख्य सचिव ओमप्रकाश की ओर से जारी किए गए निर्देशों के क्रम में 18 साल की आयु वर्ग के मरीजों के लिए सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को कोविड केयर सेंटर के रूप में चिन्हित करते हुए ऑक्सीजन बेड, आईसीयू, एचडीयू बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

तीसरी लहर को देखते हुए सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेवल वन में कोविड केयर सेंटर के रूप में नामित होंगे। जोकि 18 साल तक के बच्चे किसी और बीमारी से ग्रसित हो गए हैं उनकी भी लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

यही नही, तीसरी लहर के मद्देनजर कम से कम 1,000 लीटर प्रति मिनट, क्षमता वाले ऑक्सीजन स्टोरेज टैंक की व्यवस्था करने के लिए भी कहा गया है। साथ ही बाल रोग चिकित्सकों और स्टाफ नर्सों की उपलब्धता और प्रशिक्षण के भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

इसकी कमी को देखते हुए सुविधाएं आउटसोर्स पर स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती करने को कहा गया है। 18 साल की आयु वर्ग वाले आबादी में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए स्टेट टास्क फोर्स की संस्तुति पर मल्टीविटामिन और जिंक सप्लीमेंटेशन दिए जाने के लिए कहा गया है।

18 साल तक की आयु वर्ग के बच्चों के लिए दवाइयों के भंडारण किए जाने के लिए उपकेंद्रों को डिपो के रूप में उपयोग के लिए कहा गया है। चिंतित राजकीय और निजी चिकित्सालय में रैपिड एंटीजन टेस्ट किए जाने की सुविधा उपलब्ध की जाए।

साथ ही बच्चों की जांच प्रतिशत को बढ़ाए जाने के भी निर्देश हुए हैं। जिंदगी चिकित्सालय में बाल रोग विशेषज्ञ कार्यरत है वहां पर रैपिड एंटीजन टेस्ट की जांच को अधिकृत किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। संभावित परिस्थितियों के लिए एंबुलेंस को आरक्षित करें सभी जरूरी सामग्री और उपकरणों की खरीद करने के लिए भी कहा गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.