फाइल फोटो
उत्तराखंड के उत्तरकाशी के डामटा में भीषण सड़क हादसे से कोहराम मच गया है। बस के खाई में गिरने से 22 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में 27 से 28 लोग सवार थे। हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
राज्य के डीजीपी असोक कुमार ने बताया कि मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से 28 तीर्थयात्री बस में सवार होकर आ रहे थे। इसी दौरान यह बस डामटा के पास खाई में जा गिरी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेसक्यू ऑपरेशन चलाया।
वहीं, पीएम मोदी ने पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान कर दिया है। हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये, और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.