उत्तरकाशी में सड़क हादसे से कोहराम! 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सड़क हादसे से कोहराम मच गया है। गजोली-भंकोली मोटरमार्ग पर सड़क हादसे में ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि भंकोली से अगोड़ा की ओर जा रहा यूटिलिटी वाहन बेकाबू होकर सड़क से 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ, पुलिस और क्यूआरटी टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकाला।

हादसे में मरने वालों में शांतिलाल (45) पुत्र बालम लाल, जसपाल सिंह (35) पुत्र स्व.रामचंद्र दोनों निवासी भंकोली और वाहन ड्राइवर बृजमोहन लाल पुत्र अगोड़ा की जान चली गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल के मुताबिक, शवों को खाई से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल दिया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि वाहन में ड्राइवर समेत तीन ही लोग ही सवार थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.