उत्तराखंड: दोस्त ही निकला दोस्त का कातिल, तालाब के पास मिले शव को लेकर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

रुड़की में भगवानपुर के खेलपुर गांव में तलाब के पास मिले अब्दुल रहमान नाम के व्यक्ति के शव को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।

पुलिस के मुताबिक, अब्दुल रहमान की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसी के दोस्त ने की है। इस बात को उसके आरोपी दोस्त ने स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा और बाइक को भी बरामद कर लिया है। बीते मंगलवार को अब्दुल रहमान का शव तालाब के पास मिला था। रहमान की पत्नी द्वारा की गई शिकायत के मुताबिक, पुलिस ने रहमान के दोस्त साबिह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में लिया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो अब्दुल के साथ रायपुर की एक फैक्ट्री में काम करता था। आरोपी ने बताया कि उनकी दोस्ती स्मैक तस्करी को लेकर हुई थी। आरोपी के मुताबिक, अब्दुल रहमान तस्करी का प्रॉफिट उसको भी देता था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने कुछ दिन पहले रहमान को 3 लाख रुपये दिए थे। आरोपी का कहना है कि न तो रहमान उसके पैसे लौटा रहा था ना ही स्मैक तस्करी से कमाए गे पैसे में प्रॉफिट दे रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ फिर उसने रहमान की हत्या कर दी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.