उत्तरकाशी: गैस लीकेज के बाद घर में फटा ‘सिलेंडर बम’, तीन लोग झुलसे

उत्तरकाशी के चिन्यालीसैड़ में एक घर में गैस लीकेज के बाद सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटते ही चूल्हे में आग लग गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।

वहीं, एक महीला और एक लड़की को हल्की चोट आई है। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी चिन्यालीसौड़ में ले जाया गया। सिलेंडर फटने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। घर के बाकी लोगों को सुरक्षित बाहार निकाला गया। आपदा कंट्रोल रूम के मुताबिक, चिन्यालीसौड़ नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर-7 बड़ेथी में शुक्रवार शाम अचानक रसोई गैस सिलेंडर लीकेज होने की वजह से  आग लग गई।

धरासू थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि सूचना मिलने पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से समय रहते लीकेज सिलेंडर को बाहर निकाला गया और आग पर काबू पा लिया गया, वनरा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.