उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाले नए पुल का शुभारंभ कर दिया गया है। पुल निर्माण से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है।
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष चन्द्रमोहन सेमवाल ने पुल का उद्घाटन किया। पुल का निर्माण मई महीने तक पूरा होना था। लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसके निर्माण में काफी देरी हुई है। पिछले कई महीनों से इलाके के लोग पुल निर्माण का बाट जोह रहे थे। पुल नहीं होने की वजह से वाहन बस अड्डे से आ-जा रहे थे। पुल निर्माण से केदारनाथ और बदरीनाथ यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के साथ चमोली जिले के लोगों को भी राहत मिलेगी।
राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर डिविजन के तहत आरसीसी डेवलपर्स लिमिटेड कंपनी ने साढ़े 6 महीने में पुल का निर्माण किया है। करीब 1 करोड़ 70 लाख की लागत से इस पुल का निर्माण किया गया है। पुल का 10 मीटर स्पान है, जबकि पुल 12 मीटर चौड़ा है। 15 फरवरी से पुल का विधिवत काम शुरू हुआ था, जो पूरा कर दिया गया है। हालांकि, साइड डेवलपमेंट का काम फिलहाल जारी रहेगा।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.