उत्तराखंड: अल्मोड़ा में मकान में मिली बुजुर्ग की सड़ी हुई लाश, इलाके में फैली सनसनी

उत्तराखंड के अल्मोड़ा के हरी डुंगरी मोहल्ले में एक मकान में बुजुर्ग की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।

बताया जा रहा है कि मकान में बुजुर्ग की लाश सड़क चुकी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। खबरों के मुताबिक, बुजुर्ग का नाम दया शंकर जोशी था। उनकी उम्र 70 साल थी। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग कुछ दिन पहले ही मुंबई से अल्मोड़ा लौटे थे। बुजुर्ग का परिवार मुंबई में रहता है। बुजुर्ग अल्मोड़ा में अपने मकान में अकले ही रहते थे।

बताया जा रहा है कि आज पड़ोसियों उनके घर से दुर्गंध आई तो उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। जब मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर बिस्तर पर बुजुर्ग की सड़ी हुई लाश पड़ी हुई थी। पुलिस के मुताबिक, शव हफ्ता पुराना लग रहा है। केस दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.