उत्तराखंड के आएंगे अच्छे दिन, युवाओं को मिलेगा रोजगार!

उत्तराखंड में जल्द ही बड़े पैमाने पर निवेश होने वाला है। रुद्रपुर में आयोजित सेकेंड इन्वेस्टर समिट में 47 एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। समिट में अलग-अलग राज्यों के उद्योगपति पहुंचे थे।

ये सभी अलग-अलग क्षेत्रों में प्रदेश में करीब 613.44 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। जिससे करीब 3 हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। होटल रेडिसन में इंवेस्टर समिट का आयोजन किया गया था। इस बार समिट में पिछली बार से ज्यादा उद्योगपति पहुंचे थे। उद्योगपतियों के समिट में आने पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी का शुक्रिया अदा किया। सीएम ने बताया कि पिछले समिट में करीब 485 करोड़ के एमओयू साइन हुए थे, जिनमें 70 फीसदी पर काम शुरू हो चुका है। इससे करीब एक हजार लोगों को रोजगार मिला है। उन्होंने बताया कि सबसे बड़ा निवेश हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड ने किया है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने सितारगंज सिडकुल में उद्योग स्थापित करने के लिए 131.20 करोड़ का निवेश किया है।

उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ सिडकुल समेत उत्तराखंड के अलग-अलग उद्योगों में अपने निवेश की रणनीति पर चर्चा की और सीएसआर से शिक्षा, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में सरकार का पूरा सहयोग करने की बात कही। मीटिंग में विधायक राजकुमार ठुकराल, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, मेयर रामपाल सिंह, कुमाऊं आयुक्त राजीव रौतेला, डीएम डॉ. नीरज खैरवाल, सीडीओ मयूर दीक्षित, आरएम सिडकुल पारितोष वर्मा, कमल किशोर कफल्टिया, राजपाल सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.