उत्तराखंड: औली में केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने ITBP के जवानों के साथ सैर कर दिया फिट रहने का संदेश

उत्तराखंड के औली में अपने दौरे के दूसरे दिन रविवार को केंद्रीय खेल राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने आटीबीपी के जवानों के साथ सैर की।

केंद्रीय मंत्री ने औली स्लोप और ग्लॉस हाउस के पास जवानों के साथ कई किलोमीटर तक सैर की। इस दौरान उन्होंने जवानों से कहा कि उन्हें फिट रहने के लिए योगा करना चाहिए। केख राज्य मंत्री ने लोगों से ये अपील की कि वो अपने परिवारों और दोस्तों को फिट रहने के लिए जागरूक करें।

इससे पहले उन्होंने शनिवार को स्नो स्कूटर की सवारी की थी। साथ ही उन्होंने खूबसूरत वादियों के बीच सेल्फी भी ली थी। रिजिजू ने कहा कि औली बेहद सुंदर जगह है, यहां बार-बार आने का मन होता है।

खेल राज्य मंत्री ने कहा था कि अगले महीने जम्मू-कश्मीर में विंटर स्पोर्ट्स का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। किरण रिजिजू ने कहा कि औली समेत हिमालयी राज्यों में किस तरह के विंटर गेम्स आयोजित हो सकते हैं, इस संबंध में वो विचार करेंगे। साथ ही औली में मौजूद सुविधाओं का भी मूल्यांकन करेंगे।

उन्होंने औली में खेल को बढ़ावा देने की बात करते हुए कहा कि भविष्य में यहां पर विंटर खेलों को और बढ़ावा देने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने बताया कि युवाओं को खेल से जोड़ने के लिए केंद्रीय खेल मंत्रालय हर तरह की कोशिशें कर रहा है।

(चमोली से नवीन भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.