उत्तराखंड में 21 सितंबर से खुलेंगे सभी स्कूल? शिक्षा मंत्री के इस बयान ने सारे सस्पेंस से उठाया पर्दा

अनलॉक 4 की गाइडलाइन आने के बाद उत्तराखंड में भी स्कूलों के खुलने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।

लेकिन उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री ने सारे सस्पेंस से पर्दा उठा दिया है। मंगलवार को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने ऐलान किया है कि कोरेाना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने 21 सितंबर से स्कूल न खोलने का निर्णय किया है।

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने मुख्य सचिव, शिक्षा सचिव और शिक्षा निदेशक को इस बाबत कार्यवाही के निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार कोरेाना संक्रमण बढ़ रहा है, उस स्थिति में स्कूलों को खोलना उचित नहीं होगा। फिलहाल 30 सितंबर तक स्कूल पूरी तरह से बंद रहेंगे।

इसके बाद केंद्र के नए दिशानिर्देश और राज्य के हालात के अनुसार निर्णय लिया जाएगा। गौरतलब है कि एक सितंबर को मुख्य सचिव की ओर से जारी एसओपी में अनलॉक 4 के मानक तय किए गए हैं। इसके अनुसार सभी शैक्षिक संस्थान 30 सितंबर तक बंद रहेंगे। लेकिन जिला स्तर पर स्कूलों को 50 फीसदी शिक्षक-कर्मचारियों के साथ खोलने की अनुमति दे सकते थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.