उत्तराखंड: कोरोना महामारी की वजह से स्कूल खुलने की तारीख में बदलाव, पढ़िये कब तक खुल सकते हैं

उत्तराखंड में कोरोना के लगातार बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार ने स्कूल खोलने की तारीख को टाल दिया है।

शिक्षा मंत्री अरविंग पांडेय ने बताया कि 21 सितंबर से स्कूल नहीं खुलेंगे। उन्हें इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी करके भी अभिभावकों ये जनाकारी दी है। अब स्कूलों को कब खोला जाएगा इस पर कोई फैसला फिलहाल नहीं लिया गया है। ये आगे कोरोना के हालात पर निर्भर करेगा।

आपको बता दें कि अनलॉक-4 की गाइडलाइंस के तहत सरकार ने तय किया था कि ऑनलाइन शिक्षा जारी रहेगी। हालांकि 21 सितंबर से 50 फीसदी स्टाफ को स्कूल आने की इजाजत होगी। इसके अलावा कंटेनमेंट जोन से बाहर के स्कूलों में कक्षा नौ से 12 तक के छात्र 21 सितंबर से स्कूल आ सकेंगे। इस गाइडलाइन में ये भी तय किया गया था कि बच्चों को स्कूल बुलाने के लिए अभिभावकों की इजाजत लेनी होगी। कोई भी स्कूल जबरदस्ती बच्चों को स्कूल नहीं बुला सकेगा।

आपको बता दें कि प्रदेश में कोरोना के 33 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से एक्टिव केस 10374 हैं। चिंता की बात ये है कि हर बढ़ते दिन के साथ कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। संक्रमण की दर इस वक्त 6.51 फीसदी पर आ गया है। वहीं, रिकवरी दर 66.87 फीसदी है और डबलिंग रेट 21.89 दिन हो गई है। 

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.