फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में सड़क हादसे में एक युवती की मौत की दुखद खबर सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक चंबा-ऋषिकेश रोड पर एक स्कूटी के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवती की मौत हो गई जबकि उसके साथ की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए देहरादून रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि घटना 8 नवंबर शाम की है। एक स्कूटी संख्या-UK 09B2897 पेट्रोल पंप चंबा ऋषिकेश रोड़ में अनियंत्रित होकर सड़क से 20- 25 मीटर नीचे गिर गई। जिसमें कुमारी मधु नेगी पुत्री दौलत सिंह नेगी उम्र 25 वर्ष चला रही थी तथा इनके साथ में इनकी माता गीता देवी पति दौलत सिंह नेगी ग्राम-मन्ज्यूड बैठी थी।
दोनों को घायल अवस्था में पुलिस द्वारा मसीहा अस्पताल चंबा में पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सक द्वारा कुमारी मधु नेगी को मृत घोषित किया गया। जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल है उसे इलाज के लिए देहरादून रेफर किया गया है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.