उत्तराखंड पंचकेदार: शीतकाल के लिए बंद हुए द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट,अब ऊखीमठ में होंगे दर्शन

पंच केदारों में विख्यात द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर जी के कपाट शीतकाल की वजह से अब बंद कर दिए गए हैं।

आपको बता दें, केदार भगवान मद्महेश्वर जी के कपाट सोमवार 22 नवंबर को सुबह आठ बजे वृश्चिक लग्न में बंद हुए। पुजारी शिव लिंग चपटा ने पूजा- अर्चना के बाद भगवान के स्वयंभू शिवलिंग को समाधि रूप देकर कपाट बंद किए। कपाट बंद होने के उपरांत भगवान मद्महेश्वर की चलविग्रह डोली यहां से प्रवास करेगी।

25 नवंबर को चल विग्रह डोली श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में अपने गंतव्य पर पहुंचेगी। इससे पहले भगवान मद्महेश्वर की चलविग्रह डोली सोमवार 22 नवंबर को गौंडार, 23 नवंबर को रांसी, 24 नवंबर को गिरिया प्रवास करेगी। 25 नवंबर को चल विग्रह डोली के श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचने पर परंपरागत मद्महेश्वर मेला आयोजित होता है। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित महžवपूर्ण लोगों के पहुंचने का संभावित कार्यक्रम भी है।

गौरतलब है कि कपाट बंद होने के कार्यक्रम में सामाजिक दूरी सहित कोरोना बचाव मानकों का पालन किया गया। इस यात्रा वर्ष 5 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। 6 नवंबर को श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद हुए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.