Blog

यूपी: गाजीपुर के उसिया गांव में सपाइयों ने केक काटकर धूमधाम से मनाया मुलायम सिंह यादव का 83वां जन्मदिन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के उसिया गांव में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया।

सपा नेता फिरोज खान के अहाते पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शामिल समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर मुलायम सिंह यादव को शुभकामनाएं दीं और उनके दीघार्यु की कामना की। साथ ही इस मौके पर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प भी लिया।

समाजवादी पार्टी के नेता फिरोज खान ने मुलायम सिंह यादव के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव एक महान समाजवादी नेता हैं। वह हमेशा सिद्धांत एवं मूल्यपरक राजनीति करते रहे हैं। उन्होंने समाजवादी न्याय और देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष किया है।

वहीं, सपा नेता सरफुद्दीन खान ने मुलायम सिंह यादव को किसानों का मसीहा बताते हुए कहा कि मुलायम सिंह सदैव गरीबों, किसानों और अल्पसंख्यकों की लड़ाई लड़ते रहे। साधारण परिवार से निकलकर प्रदेश का तीन बार मुख्यमंत्री होना और देश का रक्षा मंत्री होना उनके संघर्षमय जीवन की गाथा कहता है। सरफुद्दीन ने कहा कि नेताजी ने कभी भावनात्मक मुद्दों पर राजनीति नहीं की। वह समाज के बुनियादी सवालों पर राजनीति करते रहे हैं। आज जब पूरे देश में सांप्रदायिक ताकतों का दबदबा बढ़ता जा रहा है, धार्मिक उन्माद चरम सीमा पर है, ऐसे दौर में देश को मुलायम सिंह जैसे नेतृत्व की जरूरत है।

इस मौके पर सपा नेता नौशाद खान, कक्कू खान, एकलाख खान, इबरार खान, तूफैल खान, मेराज खान, फखरेआलम खान, हेसामुद्दीन खान, मजहर खान, इमरान खान, जमालुद्दीन खान, अशफाक खान, भोलू खान, अरशद, पिन्टू बीडीसी, रिजवान, सोनू, तारीक, गुफरान,  तौशीफ, मुस्लिम रजा पप्पू, छोटू, इन्तेज़ार, जितेंद्र कुशवाहा, शहनवाज, धनजंय कुशवाहा, सुरेश, कैफ, आदिल, आदि लोग मौजूद रहे।

(उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से न्यूज़ नुक्कड़ के लिए इजहार खान की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.